फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पैनकार्ड का प्रयोग कर रहे शिक्षक का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरा पर तैनात शिक्षक उज्ज्वल नरायण फर्जी पैनकार्ड लगा कर वेतन का आहरण कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब देवरिया जिले में तैनात शिक्षक उज्ज्वल नरायण अपना आईटीआर भरने देवरिया कार्यालय पहुंचा। जहां से उसे जानकारी हुई कि इस पैनकार्ड पर दो लोग वेतन उठा रहे है। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि दूसरा व्यक्ति भी देवरिया का ही निवासी है और मेंहनगर तहसील के गौरा प्राथमिक विद्यालय पर तैनात है। इस पर देवरिया में तैनात शिक्षक बीएसए से मिला और शिकायती पत्र दिया। जिसकी जांच करने पर मामला सही पाया गया और बीएसए ने गौरा पर तैनात शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। बीएसए ने बताया कि फर्जी शिक्षक फरार चल रहा है, जल्द ही उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें