आजमगढ़। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक सोमवार को आराजीबाग स्थित पूर्व संयोजक पूर्णमासी प्रजापति की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। जिसमें अति पिछड़ो को पार्टी से जोडने और सत्ता में भागीदारी पर चर्चा हुई।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अति पिछड़ों को संगठन और सत्ता में भागीदारी कराना चाहते है। जिसके लिए अति पिछड़े लोग पार्टी से जुड़कर मजबूती प्रदान करें। वही अन्य जनपदों से अति पिछड़ा के पदाधिकारी त्रिभुवन बिंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अति पिछड़ों की हितैषी है। अंबेडकर नगर से आए रामतीरथ प्रजापति ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के प्रभाव में रहने के कारण उत्तर प्रदेश में पार्टी कमजोर है। मऊ के सुभाष गुप्ता ने अति पिछड़ों को पार्टी से जुडने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला संगठन अति पिछड़े समाज को पार्टी में जोड़ने की रुचि नहीं रख रहा है। देवमुनी राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज को अधिकार दिलाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष मुन्नू मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पाटी समाज के सभी वर्गो की हितैषी है। जिसके लिए पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना होगा। इस मौके पर हरिश्चंद्र चौहान, सुरेश राजभर, जगधारी, राजमणि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।