आजमगढ़। विश्व जनसंख्या दिवस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिधार हाइडिल स्थित एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि देश के लिए बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या बन गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कुछ दिनों पूर्व यह दावा किया था कि 2024 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जायेगी। बढ़ती जनसंख्या हर तरह से हानिकारक है। इस पर लगाम लगाने के सारे प्रयास होने चाहिए। डॉ. विनय सिंह यादव ने कहा कि विश्व की आधी जनसंख्या सिर्फ भारत, चीन, पाकिस्तान, ब्राजील, अमेरिका और इंडोनेशिया में है। देश में हर मिनट 25 बच्चों का जन्म हो रहा है। इस पर लगाम लगना अत्यंत जरूरी है। अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल द्विवेदी, जगदंबिका, संजीव, मनीष, अंकित, सूर्यप्रताप, शशि, अमित, शुभम, अमरदीप, शिव, शिवम, अमन, दिलीप, सत्यम, नमन, अभय, सरस्वती आदि मौजूद रहे। लोकगीत कलाकार कमलेश यादव द्वारा गीतों के माध्यम से परिवार नियोजन की जानकारी दी गई।