फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

678 छात्र-छात्राओं ने ले ली दोहरी छात्रवृति का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 16 संस्थाओं के लाभान्वित 678 छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराते हुए दोहरी छात्रवृत्ति लेने पर रिकवरी के निर्देश दिए गए थे। आदेश के एक माह बाद भी 610 बच्चों ने धनराशि वापस नहीं की है। यदि एक सप्ताह में 610 बच्चों की धनराशि वापस नहीं की गई तो एफआईआर कराई जाएगी। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों की ओर से छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। इसमें इस वित्तीय वर्ष में निदेशालय से प्राप्त सूची की जांच के बाद पता चला कि जनपद में 16 संस्थाओं के 678 बच्चों ने दोनों योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लिया है। नियम के अनुसार एक ही छात्रवृत्ति प्राप्त किया जाना था। इस बारे में पूर्व से यही निर्देश है कि यदि किसी छात्र-छात्रा ने दोनों योजनाओं में आवेदन किया है तो एक ही योजना का फार्म आनलाइन अग्रसारित किया जाए। इसके बाद भी दोहरी छात्रवृत्तित का लाभ लेने में 678 छात्र-छात्राएं चिह्नित किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने 30 जून को संस्थाओं की बैठक बुलाकर एवं उन्हें नोटिस निर्गत की थी। निर्देश दिए थे कि छात्र-छात्राओं की मार्कशीट, डिग्री, टीसी तब तक निर्गत न करें, जब तक कि धनराशि वापस न कर दी जाए। इसके बाद भी अभी तक मात्र 68 छात्र-छात्राओं की ओर से कुल 1.67 लाख रुपये वापस की गई है। एक सप्ताह में धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि एक सप्ताह में 610 बच्चों की धनराशि वापस नहीं की गई तो एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें