फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम घाट से भोला घाट के मध्य हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा तमसा महा सफाई अभियान तृतीय चरण के तहत बुधवार को कदम घाट और भोला घाट के बीच पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के साथ ही पौधों को जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया। अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुआ तमसा सफाई अभियान के 39वें दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नदी के किनारे नहीं पहुंचा। लेकिन इस अभियान से जुड़े लोगों ने अभियान की गति को कम नहीं होने दिया। लोगों ने स्वयं द्वारा लाए गए पौधों का रोपण किया और उन पौधों की सुरक्षा के लिए उन्हें ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया। इस दौरान पीपल, पाकड़, जामुन, नीम तथा बरगद आदि के 21 पौधे स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए। इस अवसर पर मोहम्मद अफजल, नित्यानंद मिश्रा, प्रवीण सिंह, विनित सिंह, शरद कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, प्रहलाद, अनिल राय, पंकज सिंह, शिवकुमार सैनी, रमेश सिंह, शिवकुमार सिंह, उग्रसेन सिंह, उमेश सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. डीडी सिंह, मुखराम निषाद, सफाई संघ के सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, महिला संगठन से सुमन सिंह, डा. अल्का सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें