फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को हर क्षेत्र में आगे करना युवाओं की जरअम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पोखरण परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाल में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी युवाओं को उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 11 मई 1998 को पोखरण परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न देश की सूची में खड़ा किया गया। जिसमें तमाम विदेशी ताकतों द्वारा भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी के बावजूद तत्कालीन पीएम श्री वाजपेयी ने दोबारा 13 मई 1998 को परीक्षण किया। प्रधानमंत्री अटल बिहारी दृढ़ संकल्पित थे कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पूरी दुनिया में जो भी क्रांति हुई है उसका नेतृत्व युवाओं ने किया है। भारत एक युवा देश है, युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह देश को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में खड़ा करें। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक कमलेंद्र सिंह मोनू ने कहा कि भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता देश की सुरक्षा और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। देश को ताकवर बनाने की जो नींव प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजेपयी ने रखी थी। उसको साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस मौके पर प्रवासी रवीश शुक्ला, आईटी प्रमुख वरूण राय, रानू प्रताप राणा, कार्यक्रम संयोजक निखिल राय, इस्माइल फारूकी, चंद्रपाल सिंह, कार्तिकेय सिंह चंचल, योगेंद्र यादव, अभिषेक सिंह, शिवेंद्र राय, नीरज तिवारी, बृजेश मौर्य, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें