फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के स्थानांतरण पर फूटे पटाखे, बंटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागेंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह तिलखरा और योगेंद्र राय के नेतृत्व में गुरुवार को लालगंज तहसील परिसर में शासन द्वारा एसडीएम का स्थानातंरण करने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान तहसील पारिसर में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। नागेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि उप जिलाधिकारी लालगंज की कार्यशैली से जनता में आक्रोश था। उनकी कार्यशैली से भाजपा की छवि खराब हो रही थी। शासन ने जनता के आक्रोश और उप जिलाधिकारी की कार्यशैली के प्रति लोगों की नाराजगी को देखते हुए उनका स्थानांतरण जिले से बाहर कर दिया है। लालगंज अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों ने उप जिलाधिकारी लालगंज के स्थानांतरण को सही कदम माना और यह कहा कि जो भी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप जनता के हित में काम नहीं करेगा उसे कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर अनिल राज गुप्त, रजनीकांत सोनकर, कुंवर सिंह, शिवमूरत मौर्य, राजेश सिंह, अशोक अस्थाना, कृष्ण कुमार मोदनवाल, शिव प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने किया एजेंसी का उद्घाटन
लालगंज । विकासखंड के कस्बा लालगंज में गुरुवार को पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने तहसील गेट के सामने एक प्राइवेट एजेंसी का उद्घाटन किया। इसके बाद वह पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव के आवास पर पहुंचे और वहां से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मैनुद्दीन, सोहेल अख्तर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधम सिंह उर्फ सोनू सिंह, विंध्यवासिनी राय, हामिद अली, हाजी इसरार, कलामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें