फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे नौ-नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में छत की ढ़लाई के दौरान शुक्रवार की देर शाम आई आंधी में शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों को नौ-नौ लाख की सरकारी सहायती दी जाएगी। दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख और मुख्यमंत्री सर्वांगीण बीमा योजना से पांच-पांच लाख मिलेंगे। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मजदूरों के परिजनों के खाते में भेज दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम आई आंधी में सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव स्थित जनता इंटर कालेज में सटरिंग गिरने से ढ़लाई का कार्य कर रहे विरेंद्र पुत्र छोटई और सदावृक्ष पुत्र इंद्रदेव की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से इसकी रिपोर्ट तैयार कर दैवीय आपदा राहत और सर्वांगीण बीमा योजना का लाभ देने की संस्तुति की। शनिवार को शासन ने इसमें दैवीय आपदा राहत कोष से दोनों मजदूरों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की संस्तुति प्रदान की गई। मार्च का आखिरी दिन होने के कारण जिला प्रशासन पूरे दिन परिजनों से संपर्क कर उनके खाते की डिटेल मांग रहा था। ताकि वह पैसे को स्थानांतरित कर सके। क्योंकि अगर मार्च क्लोजिंग हो जाती तो यह पैसा वापस हो जाता। फिर नए वित्तीय वर्ष पैसा आने के बाद ही इन्हें मिल पाता। उधर परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने में जुटे हुए थे। शाम को लगभग तीन बजे परिजनों ने अपने खाते की डिटेल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई और प्रशासन ने पैसा उनके खाते में स्थानांतरित किया।

आपदा राहत का पैसा परिजनों के खाते में भेज दिया गया है। सर्वांगीण बीमा योजना के पैसे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी वहां से संस्तुति मिलने के बाद वह पैसा भी मजदूरों के परिजनों के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीके गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
- अंबुज राय


दो मजदूरों की मौत से अनाथ हो गए सात बच्चे
मार्टीनगंज। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय के छत की ढलाई करते समय शुक्रवार की शाम आई आंधी के चलते छत के नीचे गिरकर घायल हुए तीन मजदूरों में से दो की मौत हो गई। जबकि तीसरे का जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एक साथ दो मजदूरों की मौत हो जाने से उनके सात बच्चे अनाथ हो गए। घटना के दूसरे दिन शनिवार को गांव में पहुंचे एसटीएम मार्टीनगंज ने मजदूरों के परिवारवालों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चीतारा महमूदपुर गांव निवासी सदाबृज (35), रविंद्र (37), फिरंती (40) अपने गांव के अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में एक प्राइवेट विद्यालय के भवन का छत ढालने गए थे। छत के ढलाई का काम चल ही रहा था कि तभी शाम को अचानक तेज हवा के साथ आंधी शुरू हो गई। हवा का झोंका लगने से यह तीनों छत से नीचे गिर गए। घटना के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया। लोग इन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराए। जहां सदाबृज और रविंद्र की मौत हो गई। जबकि फिरंती का अभी भी जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में स्थित एक विद्यालय में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सदाबृज की मौत होने से उसके दो बेटे और दो बेटियां और रविंद्र की मौत होने से उसकी दो बेटी और एक बेटा एक झटके में अनाथ हो गए। इन दोनों की मौत हो जाने से इनकी पत्नीयों को इस बात की चिंता सता रही कि अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। उधर शनिवार को इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार मनीष कुमार राजस्वकर्मियों की टीम के साथ गांव पहुंचे और इनके परिवारवालों से मिलकर हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें