फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अनुपस्थित मिले 23 अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कराई। लगातार दूसरे दिन भी 23 अधिकारी-कर्मचारी विभाग से अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने उनका मंगलवार का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उप स्थिति चेक कराई थी। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई खास असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि अनुपस्थित होने वालों की संख्या कमी जरूर आई है। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों की उपस्थिति चेक कराई। डीआरडीए में देवराज यादव, गुड्डू कन्नौजिया डूडा कार्यालय में राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमरीश यादव अनुपस्थित मिले। नेडा कार्यालय में पंचम राम, कौशल विकास निगम में अमित कुमार, अरविंद प्रकाश पाठक, दिव्यांग कल्याण विभाग में धर्मदेव भारती गायब मिले। आरईएस में आशीष रंजन, हनुमंत गिरी, शीतांषु परधान, चंद्रहास, अनिल कुमार अनुप स्थित थे। अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में राम दयाल राम (अर्थ एवं संख्याधिकारी), दीन दयाल गुप्ता, सूर्यभान यादव, अयोध्या सिंह, निर्मला सिंह अनुपस्थित थीं। लघु सिंचाई कार्यालय में रामकुमार, सहकारिता विभाग में घरभरन चौहान, मोतीलाल, पशुपालन विभाग में राजेश कुमार तिवारी, डीपीआरओ कार्यालय में विमलेंद्र प्रताप सिंह, गौरी शंकर अनपस्थित मिले। कई अधिकारी-कर्मचारी लगातार दूसरे दिन अनुपस्थित मिले हैं। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का मंगलवार का वेतन काटने के निर्देश सीडीओ अभिषेक सिंह ने दिया है। ये भी कहा है कि लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहने वालों पर नो वर्क-नो पे का सिद्धांत लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें