फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल रही व्यवस्था, पहले दिन जांची गई मात्र ढाई हजार कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी/सठियांव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन शनिवार को शुरू तो हो गया, लेकिन पहले दिन शिक्षा विभाग की सारी व्यवस्था फेल नजर आई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट और वित्त विहीन गुट के शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन का बहिष्कार किये जाने से मात्र 3700 कापियों का ही मूल्यांकन हुआ। शिब्ली इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन एक भी कापियां नहीं जांची जा सकी। वहीं डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन को लेकर जिले में चार केंद्र स्थापित किए गए है। इन केंद्रों पर 1494 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। मूल्यांकन कार्य का जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट और वित्त विहीन शिक्षक संघ बहिष्कार कर रहा है। मूल्यांकन कार्य को लेकर पहले दिन शिक्षा विभाग की सारी व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई। डीएवी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर जहां 1710 कापियां जांची गई तो वहीं जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मात्र 719 कापियों का ही मूल्यांकन हुआ। इंटर कालेज सठियांव मूल्यांकन केंद्र पर 1200 कापियां पहले दिन जांची जा सकी। वहीं शिब्ली इंटर कालेज केंद्र पर शनिवार को पहले दिन एक भी कापियां नहीं जांची गई। परीक्षकों के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा तैनात किए गए उप प्रधान परीक्षक भी भारी संख्या में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का हाल लिया तो वहीं बहिष्कार करने वाले शिक्षक संगठन कहीं धरना दे रहे थे तो कहीं प्रदर्शन कर रहे थे। मूल्यांकन का पहला दिन दुव्र्यवस्था और बहिष्कार की भेंट चढ़ी नजर आई। मात्र ढाई हजार कापियों का ही मूल्यांकन पहले दिन हो सका।

19 मार्च से शुरू होगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा
पल्हनी। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च से शुरू हो रही है। जिसकी तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। जिले में प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 2267 है, जिस पर पंजीकृत बच्चों की संख्या 211048 है। वहीं जूनियर के 986 विद्यालयों पर 88796 बच्चे पंजीकृत है। जिले में स्थित 21 कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 2024 छात्राएं पंजीकृत है। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी एबीएसए को परिषदीय परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया जा चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा को भी नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा।- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें