फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पढ़े ही कंप्यूटर की परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट और बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा होनी है। इंटरमीडिएटट में 86111 तथा हाईस्कूल में 79532 परीक्षार्थी पंजीकृत है। माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में परीक्षार्थी बिना कंप्यूटर की पढ़ाई किए ही परीक्षा देंगे। क्योकि आईसीटी योजना के तहत तैनात किए गए कंप्यूटर अनुदेशकों को हटा दिया गया है। जिसके चलते माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से ठप है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा इन्हीं कंप्यूटर अनुदेशकों की सेवा ली जा रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह कंप्यूटर शिक्षा का पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले अनुदेशकों को जल्द बहाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें