आजमगढ़। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर ग्रामीण निर्धन परिवारों की महिलाओं के सशक्त बनाकर आजीविका के अवसरों को प्रदान करना है। स्कूल ड्रेस की सिलाई और सप्लाई का कार्य समूहों के माध्यम से कराने के निर्देश के साथ ही समूह की महिलाओं को आगे आने को कहा। कहा कि समूहों के विकास के लिए पूरा सहयोग प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार मेें आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला परियोजना समन्वय समिति और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक में कहा कि उपायुक्त स्वत: रोजगार सुदृढ़ जमीनी संगठन बनाएं और उन्हें लाभकारी स्व.रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। कौशल विकास मिशन से समूहों को प्रशिक्षित कराने को कहा। बैठक में सीडीओ अभिषेक सिंह, पीडी देवदत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार, उप कृषि निदेशक आरके मौर्य उपस्थित रहे। संचालन उपायुक्त स्वत: रोजगार वीके मोहन ने किया।