फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंस गए पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक क्षेत्र के बेलहिया पुल को ठीक कराने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुल के धंस जाने से आवागमन बाधित हो गया है। दो पहिया वाहन और साइकिल सवार तो किसी तरह जान जोखिम में डाल कर इस पुल से गुजर रहे है, लेकिन चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। सर्वाधिक परेशानी गन्ना किसानों को हो रही है, उन्हें अपने गन्ने की फसल को मिल तक पहुंचने के लिए 20 किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पुल के धंस जाने से क्षेत्र के मगर्वी अजगरा, झंझारपुर, देवारा खास राजा, अराजी अजगरा, अचल नगर, अचल सिंह गरीब दुबे समेत दर्जनों गांव के लोग परेशान है। गांव निवासी इंजीनियर केदार यादव ने बताया कि धंस गए पुल में मिट्टी आदि डाल कर साइकिल, बाइक व पैदल आने जाने वालो के लिए रास्ता बना दिया गया है। चार पहिया के लायक पुल को बनाने में काफी खर्च आएगा। जल्द पुल को ठीक नहीं कराया गया तो ग्रामीण स्वयं इसे ठीक कराने की योजना बनाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनीषा दुबे, वंदना दुबे, ज्ञानमती देवी, ज्ञानदीप सिंह, किरण देवी, लालती देवी, आरती देवी, रंभा, दुर्गेश कुमार, छोटेलाल निषाद, मातवर साहनी, शंभू प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें