फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर हुए शामिल
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के अंतर्गत बुधवार को डीएवी पीजी कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर किए जाने का शुभारंभ प्राचार्या डा.शुचिता श्रीवास्तव ने किया। अभियान में छात्र संघ के अध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शशि कुमार,तरुण यादव महाविद्यालय के छात्र-छात्रा और शिक्षक बढ़-चढ़ कर शामिल हुए।
विज्ञापन

प्राचार्या डा.शुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ मंडल मुख्यालय की आबादी लगभग पचास लाख है और यहां पर लगभग तीन सौ महाविद्यालय है। ऐसे में विश्वविद्यालय की स्थापना न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सभी नेतागण इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है। छात्र संघ के अध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शशि कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को डीएवी कालेज से जुलूस निकाला जाएगा। छात्र नेताओं ने जनपद के सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है। हिंदू युवा वाहिनी के हरिबंश मिश्र ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा चुका है। इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार, रमाकांत यादव, विशाल सोनकर, डा. सुजीत भूषण, शिवबोधन उपाध्याय, राजेद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें