फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिब्ली और डीएवी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निकाय चुनाव के बाद छात्रसंघ चुनाव का भी बिगुल बजा दिया गया है। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय और डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से कर दी गई है। दोनों कालेजों में 10 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिब्ली नेशनल महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य गयास असद खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सात सदयीय छात्रसंघ चुनाव कमेटी की घोषणा की। जिसके तहत डा. मोहम्मद खालिद को चुनाव अधिकारी, डा. मोहम्मद सलमान अंसारी को सलाहकार,डा. मोहम्मद जहूर आलम को पर्यवेक्षक, डा. अल्ताफ अहमद, डा. जियार्रहमान, डा. शफकत अलाउद्दीन और डा. बीके सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने कि पांच सितंबर को प्रात: नौ बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा। सात दिसंबर को अपरान्ह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन होगा। आठ दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक नाम वापसी, नौ दिसंबर को चुनाव तैयारी के लिए महाविद्यालय बंद रहेगा। 10 दिसंबर को प्रात: आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे के बाद परिणाम आने तक मतगणना होगी। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद प्रमाण पत्र वितरण और शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इसी क्रम में डीएवी पीजी कालेज में सोमवार को प्राचार्य डा.शुचिता श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। छात्रसंघ चुनाव के लिए नियुक्त किए गए चुनावधिकारी डा.सौम्य सेन गुप्ता ने बताया कि छह दिसंबर को नामांकन पत्रों की खरीदारी सुबह 10.30 से अपरान्ह 2.30 बजे तक, सात दिसंबर को पर्चा दाखिला सुबह 11 बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगा और इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच अपरान्ह 2.30 बजे से 3.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद नामवापसी अपरान्ह 3.30 बजे से सांय 4.30 बजे होगी। वैध प्रत्याशीयों की घोषणा सांय पांच बजे की जाएगी। मतदान10 दिसंबर को प्रात:8.30 बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना अपरान्ह तीन बजे से शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें