फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मिलने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आशा बहू कल्याण समिति का धरना चौथे दिन नगर के मेहता पार्क जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन की मांग की जा रही है, लेकिन शासन टस से मस नहीं हो रहा है। सरकार जबतक वेतन जारी नहीं करती है कार्य बहिष्कार करते हुए शांतिपूर्वक धरना देंगे। धरने की अध्यक्षता मीनू भारती और संचालन आशा देवी ने किया। मीनू भारती ने कहा कि प्रशासन पहले हमारी मांगों को पूरा करें, उसके बाद हमारी ड्यूटी टीकाकरण, पल्स पोलियो आदि कार्यों में लगाए। शासन हमें कमीशन देता है जो हमारी आजीविका के लिए नाकाफी है। हमें सम्मानजक वेतन दें ताकि हम अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकें। रीता देवी, प्रेमशीला यादव, मुन्नी देवी, रीता यादव, शीला देवी, सीमा यादप, परमीला यादव, उषा पाल, करूणा सिंह यादव, गुंजा मौर्या, उषा देवी, संध्या मौर्या, सरिता तिवारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें