फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनगर। समाजवादी पार्टी मेहनगर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कस्बा स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्य अतिथि महासचिव अशोक चौहान ने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ऋण स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरण के नाम पर लाखों रुपए पानी की तरह बहा रही है। लेकिन दूसरी बिजली कटौती से पूरा जिला बेहाल है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हें। लेकिन इस तरफ न तो सरकार कोई कदम उठा रही है, न ही अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई लेना-देना है। इस मौके पर रामबदन कन्नौजिया, सुहेल खान, जितेंद्र यादव, सिधारी यादव, शिवचंद्र यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें