फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.30 लाख किसानों की सूची लॉक, जल्द जाएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अभी तक 3.99 लाख किसानों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग की ओर से 2.30 लाख किसानों का डाटा लॉक किया जा चुका है। इनमें 80,852 किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त जारी हो चुकी है। शेष किसानों को तीन-चार दिन में पहले किस्त जारी हो जाएगी। शेष किसानों की फीडिंग का कार्य जारी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि 24 फरवरी को जनपद के 80852 किसानों को पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये भेजे गए थे। पांच-छह मार्च तक 1.50 लाख किसानों को भी पहली किस्त जारी होने की उम्मीद है। शेष किसानों की फिडिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें