फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हड़ताल जारी, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने एसडीएम पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। धरने में हामिद अली, हरी यादव, चंद्रमोहन यादव, नमो नारायण शर्मा, सूर्यमणि यादव, श्रीराम यादव, तेज बहादुर मौर्या, रामसेवक यादव, विंध्यवासिनी राय, संतोष कुमार राय आदि शामिल थे। उधर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी ने अधिवक्ताओं की हड़ताल को अनावश्यक बताया। कहा कि हड़ताल से आम जनता का कोई लेना-देना नहीं है। कुछ अधिवक्ता दबाव बना कर गलत काम कराना चाहते हैं। इंकार करने से नाराज कुछ अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए हैं। अधिवक्ताओं से महीने में कम से कम दो दिन कोर्ट चलाने का आग्रह किया था, लेकिन आग्रह को भी ठुकरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें