फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 520 सड़कों के जीर्णोद्धार का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में स्थित सड़कों की दशा जल्द सुधरने वाली है। शासन ने जिले के 520 सड़कों की दशा सुधारने के लिए 73.41 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। शुक्रवार को सर्किट हाउस कोटवा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद नीलम सोनकर और विधायक अरुणकांत यादव ने इन कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि जिले में ग्रामीणांचल की तमाम सड़कें खराब हालत में है। इन सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए मैंने और विधायकों ने शासन को प्रस्ताव दिया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने जिले को एक बड़ी सौगात दी है। एक साथ ही जिले के 520 सड़कों के सामान्य व विशेष मरम्मत को अनुमति देते हुए शासन ने बजट भी उपलब्ध करा दिया है। इतना ही नहीं इन सड़कों पर होने वाले निर्माण कार्यों का शुक्रवार को शिलान्यास भी हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद अब तक की सबसे बड़ी धनराशि जिले को एकमुश्त सड़कों के जीर्णोद्धार के नाम पर मिली है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द कार्य शुरू करा दें ताकि आम जनता को राहत मिल सके। मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सामान्य मरम्मत के अंतर्गत राज्य मार्ग/प्रमुख जिला मार्ग/ अन्य जिला मार्ग के नवीनीकरण के तहत 12 सड़कों का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 11.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसी क्रम में ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण के तहत 259 सड़कों पर 20.52 करोड़ की लागत से काम होगा। विशेष मरम्मत के तहत राज्य मार्ग/प्रमुख जिला मार्ग/ अय जिला मार्ग के नवीनीकरण के तहत 5 मार्गों के लिए 3.10 करोड़ व ग्रामीण मार्गो के 244 कार्यो के लिए 38.64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। शिलान्यास समारोह में सीडीओ डीएस उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता विनय राय, सहायक अभियंता राघवेंद्र सिंह, विधायक अरूणकांत यादव, आजाद अरिमर्दन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, ध्रुव सिंह, उस्मान गनी, ऋषिकांत राय, राजेश महुवारी, हरवंश मिश्रा समेत पीडब्लूडी के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
पेपरलेस तकनीक से हुआ सर्वेक्षण
शासन की ओर से पहली बार इतनी सड़कों के निर्माण और मरम्मतीकरण के लिए एकमुश्त इतनी धनराशि स्वीकृति की गई है। साथ ही पहली बार पेपरलेस तरीके से सड़कों सर्वेक्षण किया गया है। एई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार सड़कों का सर्वेक्षण जेई की ओर से मौके पर जाकर किया गया है। आनलाइन फोटोग्राफ चाणक्य साफ्टवेयर पर अपलोड किए गए। चार या पांच मार्च से सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जनपद के लिए आज तक का सर्वाधिक बजट मंजूर किया गया है। सड़कों की सीधा नवीनीकरण होगा। पैच वर्क का कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



नोट : 520 सड़कों के शिलान्यास की खबर का जोड़
इन प्रमुख मार्गो का होगा जीर्णोद्घार
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने जिले के जिन 520 सड़कों के जीर्णोद्घार कार्य को अनुमति प्रदान करते हुए बजट उपलब्ध कराया है और शुक्रवार को उनका शिलान्यस भी हो गया है। उसमें प्रमुख रुप से मुबारकपुर-जीयनपुर-बिलरियागंज- महराजगंज मार्ग, मेंहनाजपुर-चिरैयाकोट मार्ग, आजमगढ़-फैजाबाद-बहराईच मार्ग, आजमगढ़-सरायरानी-जौनपुर मार्ग, आजमगढ़-छतवारा-मेंहनगर-जीगनी-पल्हना-मेंहनाजपुर मार्ग, आजमगढ़-निजामाबाद-फूलपुर मार्ग, शहर में हीरापट्टी-केंद्रीय विद्यालय मार्ग, जहानागंज-सठियांव मार्ग, सरायमरी-नंदाव मार्ग, कप्तानगंज-गौरा मार्ग, मिर्जापुर-फूलवरिया मार्ग, मिर्जापुर-दुर्वासा मार्ग आदि शामिल है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें