लाटघाट। हरैया ब्लाक के गांगेपुर मठिया ग्राम सभा के कोटेदार की ओर से यूनिट के हिसाब से राशन न देने पर ग्रामीणों ने राशन लेने से इंकार कर दिया। प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है और ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार की ओर से तीन किलो से अधिक राशन नहीं दिया जा रहा है। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारकों से 35 किलो की जगह 33 किलो राशन का 100 रुपया लिया जा रहा है। बीपीएल कार्ड धारकों से 15 किलो राशन देकर 50 रुपये लिया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव से की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में सुशीला, मीणा, माया, सीता, श्रीमती, शांति, मीरा, शोभा, रामावती, सुनीता, पदधारी, कलावती, नीतू, शशिकला, फुलवासी, सुमारी, उमेश, राधिका, सुनीता, सविता आदि शामिल थी।