आजमगढ़। हिन्द सेवा दल निषाद सेना की ओर से कोटेदार के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर सदर पूर्ति इंस्पेक्टर आनंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। सप्ताहभर के अंदर कोटेदार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संस्थापक रामकिशुन निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला पूर्ति अधिकारी से मिला। चेतावनी दी कि अगर सप्ताह भर के अंदर कोटा निरस्त नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन किया जाएगा। वहीं, इस दौरान प्रदेश सलाहकार जामवंत निषाद ने कहाकि नगर में इस समय यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। लेकिन रोडवेज पर व्याप्त अराजकता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर रोडवेज की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पत्रक सौंपेगा। अबिका, प्रेम निषाद सुनीता, रमावती, छोहाड़ी, अवध, कौशिल्या, लालती, सुशीला, सुभावती, इन्द्रावती, रामरती, हीरावती, सावत्री, मनभावती, गुलैची, मुराती, पुरमति, शीला, लाली, राधिका, कैलाशी, अवरपत्ती, सोमारी, तारा, फेकना, विधा मौजूद थीं।