फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द एनआईसी में दिखेगी जनपद की कला और संस्कृति 20-43-57

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की ऐतिहासिक धरती पर एक से बढ़कर एक संत महात्मा हुए हैं। एक से बढ़कर एक विद्वानों ने जनपद के नाम को ऊंचाई तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शासन को जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों और यहां की प्रमुख वस्तुओं से अवगत कराने के लिए जिलाधिकारी ने पेंटिंग बनाकर एनआईसी में लगाने का निर्णय लिया था। इस कार्य की जिम्मेदारी जनपद की मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट डा. लीना मिश्रा को सौंपी गई थी। फाइन आर्ट्स की निदेशिका डा. लीना मिश्रा को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने एनआईसी रूम का भ्रमण भी कराया था। उन्हें बताया कि क्या चाहिए। इस पर डा. लीना मिश्रा ने ऐतिहासिक धरोहरों को संजोते हुए एक पेंटिंग तैयार की है। जो कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच चुकी है। इसमें ऋषि दत्तात्रेय, दुर्वासा और चंद्रमा ऋषि के आश्रम के साथ ही निजामाबाद के ब्लैक पाटरी उद्योग को भी दर्शाया गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि पेंटिंग तैयार हो गई है लेकिन अभी लगाई नहीं गई है। जल्द ही इसे एनआईसी में ऐसी जगह लगाया जाएगा जहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कैमरे पर यह दिखाई दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें