फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत 40 लाख की लागत से होगा राजघाट का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के प्रमुख शवदाह स्थल राजघाट का सौंदर्यीकरण 40 लाख की लागत से किया जाएगा। अमृत योजना के तहत इसे मंजूरी दी गई है। जिलाधिकारी ने इसके लिए नगर पालिका आजमगढ़ से प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसमें घाट, शौचालय और शेड का कार्य कराया जाएगा। तमसा के किनारे राजघाट शहर का प्रमुख शवदाह स्थल है। लेकिन यहां शेड आदि की संख्या कम होने के कारण भीड़ होने पर खुले में भी शव दाह करना पड़ता है। बरसात के दिनों में इससे परेशानी होती है। नगर विकास विभाग से यहां 40 लाख से सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन मिला था। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका आजमगढ़ को इस धनराशि से प्रस्ताव तैयार कर देने का निर्देश दिए गया है। यहां पर घाट, शौचालय और शेड का कार्य कराया जाएगा। प्रस्ताव मिलने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगी। राजघाट पर भीड़ ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में यहां पर घाट को बढ़ाने, शौचालय और शेड आदि की आवश्यकता है। अभी तक पालिका की ओर से प्रस्ताव नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई है। जल्द से जल्द प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें