फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों के लापरवाही का परिणाम है कि बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव के दर्जनों कार्ड धारकों का नाम दूसरी ग्राम सभा अशरखपुर में जोड़ दिया गया है। गांव की सूची में नाम न होने से गोपालीपट्टी गांव के कार्ड धारक राशन नहीं पा रहे। नाराज ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम बूढ़नपुर से मिलकर जांच कर नाम गांव की सूची में जोड़वाने की मांग की है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक बूढनपुर को जांच का निर्देश दिया है। गोपाली पट्टी गांव निवासी डा. राम सिंह पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सरकार ने बीपीएल कार्ड को समाप्त करते हुए अंत्योदय और पात्र गृहस्थी दो कार्ड योजना चलाई है। जिस समय सूची तैयार हो रही थी। उस समय पूर्ति कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से गोपालीपट्टी गांव के तमाम पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों का नाम दूसरे गांव अशरखपुर की सूची में जोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से गोपालीपट्टी गांव के कार्ड धारक राशन नहीं पा रहे। जबकि इनके हिस्सा का राशन प्रतिमाह उठाकर बेच दिया जा रहा। डा. रामसिंह पालीवाल ने बताया कि इससे पूर्व कई बार डीएम, कमिश्नर तक से गुहार लगाई गई, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक बूढ़नपुर को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द सूची में सुधार कर रिपोर्ट सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें