आजमगढ़। भाजपा ने राष्ट्रीय सेना दिवस पर 15 जनवरी से तीन मार्च तक शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों के परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम के लिए जनपद में जिलामंत्री हरिवंश मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिले की दसों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त कर दिए है। सदर से पंकज कौशिक, गोपालपुर से रविन्द्र सिंह, सगड़ी से नगेन्द्र पटेल, मुबारकपुर से पवन सिंह मुन्ना, मेंहनगर महेन्द्र मौर्य, अतरौलिया चन्द्रजीत तिवारी, फूलपुर में श्रीलाल यादव, दीदारगंज में ठाकुर प्रसाद, लालगंज में चन्दू सरोज, निजामाबाद में मनो राय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा स्वाधीनता आंदोलन सेनानियों के स्मारक स्थलों पर जनपद के समस्त विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। कार्यक्रम के सभी प्रभारियां के साथ 12 जनवरी को बैठक की जाएगी।
दस प्रतिशत आरक्षण के फैसले को ऐतिहासिक बताया
आजमगढ़। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण के फैसले को ऐतिहासिक बताया गया। आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के लिए कटिबद्ध हैं। अब दबे, कुचले आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोग इसके तहत लाभान्वित होंगे। मोनू विश्वकर्मा, राहुल यादव, ऋषिराज निषाद, दीपक चौहान, नीरज मौर्या, योगेन्द्र यादव, आदित्य वर्मा, विशाल राजभर, राहुल चौरसिया, राजकुमार प्रजापति, आशीष शर्मा, बृजेश जायसवाल, अरूण गुप्ता, रामाश्रय निषाद, पंकज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।