फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी टूटी, फसले जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पल्हनी ब्लाक के सादी सराय गांव के पास शुक्रवार की रात नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों ने सिर पकड़ लिया है। किसानों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि नहर विभाग की ओर से रात में पानी ज्यादा छोड़ देने से नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। शारदा सहायक खंड-32 चंडेश्वर माइनर रानी की सराय शाखा से निकल कर कमलपुर, तमौली, सादी सराय, गौरीबिल आदि गांवों से होते हुए गुजरी है। नहर के किनारे मनोज मिश्रा, मनीष मिश्रा, विध्यवासिनी मिश्रा, अंबिका मिश्रा, वशिष्ठ नारायण, ओमप्रकाश आदि की फसल बर्बाद हुई है। किसानों का आरोप है कि नहर की सफाई हुए कई साल हो गए, लेकिन हर साल सफाई के नाम पर पैसे दबा लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें