फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत के कारण नहीं हो सका आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। विकास खंड के ग्राम सभा कटाई में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर सोमवार को खुली बैठक बुलाई गई। लेकिन एडीओ पंचायत गलत घोषणा करने के कारण मामला फंस गया और लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। एसडीएम ने मामले को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर इस मामले का हल निकालने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व कोटेदार हंकार पुत्र चंद्रिका सिंह का कोटा लगभग चार वर्ष पूर्व निरस्त हो गया था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम सभा कटाई के नए कोटेदार सरोजा पत्नी बादशाह को को मिला लेकिन वह निरस्त हो गया। सोमवार को ग्रामसभा कटाई में जिलाधिकारी के निर्देश पर बरती पत्नी महारी पासवान और रामबृक्ष राम पुत्र स्व. बरसाती राम के बीच कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में एसडीएम मेंहनगर दुष्यंत कुमार मौर्य और कानूनगो सत्येंद्र सिंह के साथ चुनाव अधिकारी विनय कुमार एडीओ पंचायत पल्हना और नवरत्न राम खंड विकास अधिकारी पल्हना मेंहनगर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस फोर्स सहित पहुंचे। दोनों के पक्ष में लोगों को खसड़ा गिनती कराई गई। मतगणना करके लेखपाल रमेश और कानूनगो सतेंद्र सिंह ने बताया कि बरती पत्नी महारी पासवान को 459 मत और रामबृक्ष राम को 406 मत प्राप्त हुए। लेकिन मामला उस समय बिगड़ गया जब विनय कुमार एडीओ पंचायत पल्हना ने चुनावी गिनती में न रहते हुए बोल दिया की रामवृक्ष राम को 506 वोट मिला है। इस पर ध्रुव सिंह, ओंमकार सिंह, अमरजीत पासवान, पप्पू राम, शिवशंकर सिंह ग्रामीणो ने विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि मतगणना अधिकारी रमेश लेखपाल ने लिखित रूप में दिया कि बरती को 459 और रामबृक्ष को 406 मत मिले हैं। मामला बिगड़ता देख एसडीएम मेंहनगर ने कहा कि हम जिलाधिकारी से बात करने के बाद निर्णय बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें