आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन नौ मैच खेले गए। जिसमें आजमगढ़, वाराणसी, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर समेत आठ टीमों ने क्वाटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दूसरे दिन की शुरूआत अलीगढ़ व इलाहाबाद के बीच हुए मुकाबले से हुई। जिसमें इलाहाबाद 35-10 से विजयी रही। अन्य मुकाबलों में लखनऊ ने बरेली को 42-22, गोरखपुर ने फैजाबाद को 50-24, कानपुर ने मुरादाबाद को 32-20, आगरा ने कानपुर को 53-28, वाराणसी ने फैजाबाद को 63-35, मेरठ ने मिर्जापुर को 48-15, सहारनपुर ने झांसी को 39-37 से व आगरा ने आजमगढ़ को 51-38 से पराजित किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक ने बताया कि लीग मैच शुक्रवार को संपन्न हो गए। लीग मुकाबलों के आधार पर आजमगढ़, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत आठ मंडलों की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। शनिवार को क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबला होगा और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन चीफ रेफरी वेद प्रकाश दूबे के नेतृत्व में डीके वर्मा, स्कंद राय, दिलीप निषाद, नुरूद्दीन, सोनेंद्र, श्रोतिया, मो. कमर, एमई खान, मुकेश पांडेय, गगन शर्मा ने रेफरी की भूमिका अदा की। इस अवसर पर रामनयन शर्मा, मंगल प्रसाद, मो. जावेद अख्तर, रीमा यादव, अनुपम प्रजापति, माया प्रसाद राय, रामसजन यादव, शंभू प्रकाश समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।