फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों की ओर से अभिभावकों से की जा रही धन उगाही को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव गोविंद दुबे के नेतृत्व में कमिश्नर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश महासचिव गोविंद दुबे ने कहाकि सरकार के निर्देश के बाद अभियान चलाकर बगैर मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराया गया था। लेकिन मिलीभगत से विद्यालय फिर संचालित होने लगे। जाफरपुर स्थित बीएसए कार्यालय के पास बच्चों की डंप पड़ी किताबों के प्रकरण में अभी तक संबंधित अधिकारी द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह मामला एक बड़े प्रकरण पर पर्दा डालने जैसा है। कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। प्रतिनिधिमंडल में युधिष्ठिर दुबे, अमित सिंह, बजरंग सिंह, अजय राय, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें