फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से आग, दस लोगों की गृहस्थी खास

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी कम्मन का पूरा गांव में रविवार की शाम गैस रिसाव की वजह से आग लगने से दस परिवारों का आशियाना और सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव वालों के सहयोग से फायर ब्रिगेड के जवान करीब एक घंटे तक अथक प्रयास कर किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया गया। आग लगने से बेसहारा हुआ यह परिवार अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ितों में गुलाब, हीरा, केदार, मित्तू, खरभान, भारी, चंदेव, कंचन, रामनयन, दीपा का नाम शामिल है। यह लोग महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी कम्मन का पूरा गांव के निवासी हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मड़ई डालकर रहते हैं। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दीपा अपने घर में गैस चुल्हा जलाकर भोजन बनाने जा रही थी। जैसे ही वह चुल्हा जलाने के लिए माचिस की तिली जलाई तभी गैस के रिसाव से आग लग गई। बहुत ही कम समय में आग इतनी भयावह रुप ले ली कि दीपा की मड़ई जलने लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आग की लपटें अन्य लोगों की मड़ईयों को भी अपनी आगोश में ले ली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर महराजगंज थाने की पुलिस और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। लोगों को सहयोग से फायर ब्रिगेड के जवान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इन लोगों की मड़ई और भीतर रखे गए लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह परिवार अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। एसडीएम सगड़ी ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। इन्हें खाने के लिए राशन आदि उपलब्ध कराने के लिए कोटेदार को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें