फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय न मिलने पर होगा चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को वेस्ली इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न तहसीलों और ब्लाकों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आवश्यकता पड़ने पर विवि नहीं तो वोट नहीं का फ़ैसला लिया जाएगा। अहरौला के वरिष्ठ समाजसेवी अंबिका सिंह ने कहा कि सरकार को हर हाल में लोकसभा चुनाव से पूर्व आजमगढ़ में विवि देना ही होगा। अन्यथा जनपदवासी विवि नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। रानी की सराय के विश्वजीत सिंह ने कहा कि सरकार की उदासीनता हमें मत बहिष्कार के लिए बाध्य कर सकती है। लालगंज से प्राध्यापक सरोज कुमार सिंह, संध्या सिंह, शैलेंद्र सिंह, ऋषभ राय, शुभांशु राय, गोविंद राम, रत्नेश चतुर्वेदीबा, अनीता द्विवेदी, पूनम सिंह, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत भूषण, राकेश गांधी, गुलाब राय, अरुण पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें