फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ और कोतवाल करेंगे तमसा किनारे लगे पौधों की रखवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा सफाई के अभियान के दौरान नदी किनारे लगाए गए पौधों को कुछ लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। एडीएम प्रशासन द्वारा इनमें से एक व्यक्ति को चिह्नित किया गया है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने नगर कोतवाल को कहा लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने सिधारी एसओ और नगर कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। अमर उजाला की मुहिम पर जिलाधिकारी के प्रयास से तीन जून से शुरू हुआ तमसा सफाई अभियान अनवरत अपने तीसरे चरण में संचालित है। रविवार को इस अभियान से जुड़े लोगों ने नगर के पंचपेड़वा घाट पर साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। इस दौरान यह भी देखने को मिल रहा है कि स्वयं सेवी संस्थाओं और अभियान से जुड़े सदस्यों द्वारा लगाए गए पौधों को कई स्थानों पर लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहीं पौधों को उखाड़ा जा रहा है तो कहीं तोड़ा जा रहा है। इस संबंध में दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार एडीएम प्रशासन नगर कोतवाल को निर्देशित कर चुके हैं। लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण ऐसा कृत्य करने वालों के हौसले बुलंद है और उनके द्वारा प्रतिदिन पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनके द्वारा कार्रवाई ने करने से नाराज एडीएम प्रशासन ने नगर कोतवाली प्रभारी और एसओ सिधारी को इस पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें