फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेश में नहीं चलने देंगे दोहरी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा नौ अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाए जाने के लिए गुरुवार को सर्फुद्दीनपुर स्थित सिंहासिनी वाटिका में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें धरना को सफल बनाने पर विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर राय ने कहा कि हमारे देश में एमपी और एमएलए शपथ ग्रहण करते ही वे पुरानी पेंशन योजना के आजीवन हकदार हो जाते हैं। लेकिन शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी को इससे वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हम दोहरी व्यवस्था को नहीं चलने देंगे। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने को लेकर मंच ने चरणबद्ध योजना बनाई है। आंदोलन के पहले चरण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर नौ अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में हेमंत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मऊ कृष्णानंद राय, जिलाध्यक्ष बलिया अवधेश सिंह, सत्या सिंह, रामाश्रय यादव, धीरज राय ने मंडलीय पदाधिकारियों का स्वागत माल्यर्पण कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों और जनपदों से आए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें