आजमगढ़। भूमि संरक्षण अधिकारी/प्रभारी बीडीओ हरैया संगम सिंह मौर्या ने बुधवार को इसरापार गांव में चल रहे पोखरी खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जेई और सेक्रेटरी अनुपस्थित पाये गए, जिस पर उन्होंने दोनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
हरैया ब्लॉक के इसरापार गांव में इन दिनों पोखरे की खुदाई का कार्य चल रहा है। पोखरा खुदाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए प्रभारी बीडीओ संगम सिंह मौर्या बुधवार को अचानक इसरापार गांव में पहुंच गये। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार और तकनीकी सहायक सुशील कुमार चतुर्वेदी अनुपस्थित मिले। मोबाइल पर पूछने पर दोनों ने क्षेत्र से बाहर होने की बात कही। जिस पर प्रभारी बीडीओ ने दोनों कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान सुशीला देवी, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।