फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाए जाने का विरोध, एक पर बिजली चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। शासन के निर्देश पर सभी पावरलूमों पर मीटर लगाने के फरमान के तहत बिजली की सब्सिडी बुनकरों के खाते मे सीधे भेजे जाने पर विभाग को बुनकरों के आक्रोश का सामना करना भी पड़ रहा है। बुनकर बाहुल्य कस्बा मुबारकपुर के मोहल्ला नयापूरा में बुधवार को जैसे ही जेई राजू कुमार और एरिया मीटर इंचार्ज का जत्था पहुंचा कि कई लोग अपना घर बंद कर बाहर निकल गए और मीटर लगाने का विरोध करने लगें।
विज्ञापन

जेई ने लोगों को बताया कि अब पावरलूम कि सब्सिडी बुनकरों के खाते में सीधे जाएगी। इसके बाद भी कई लोगों ने मीटर नहीं लगने दिया इस पर पुलिस और अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधीक्षण अभियंता अरुण सिंह, अभियंता बीएन मिश्रा, एसडीओ तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया। कई घरों के केबल काटने के साथ ही युद्ध स्तर पर मीटर लगाया गया। इस दौरान अमिलो के नेवादा मोहल्ला निवासी शोएब पुत्र मुमताज, इनामुलहक पुत्र मुहम्मद हफीज, हाजी मोहम्मद अमीन पुत्र तनवीर के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। आठ लाख राजस्व की वसूली भी हुई। इस कार्रवाई से बिजली की चोरी करने वाले और मीटर नहीं लगवाने वालों में हडकंप मचा रहा। एसपी सिंह ने बताया कि यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें