इंटरसिटी ट्रेन चलाए जाने की मांग
आजमगढ़। रेलवे विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सलाहकार सदस्य डॉ. मुहम्मद तैय्यब आजमी ने आजमगढ़ से लखनऊ और इलाहाबाद तक के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाए जाने को लेकर मंगलवार को धरना कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा पर दिया।
उन्होंने कहा की प्रदेश की राजधानी लखनऊ होने और इलाहाबाद में हाईकोर्ट होने के कारण लोगों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। अगर इन दोनों स्थानों के लिए आजमगढ़ से इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए तो लोगों की मुश्किलें कम हो सकती है। उन्होंने रेल मंत्री से लखनऊ और इलाहाबाद के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाए जाने की मांग की है। धरने में दानिश, हीरा लाल, रामचंदर यादव, रमेश, सोनू, कैलाश प्रसाद चौरसिया, राजेंद्र सिंह, अज्जू सहित आदि रहे। ब्यूरो
प्रस्तावित संशोधन विधेयक की निंदा
्रस्तावित संशोधन विधेयक की निंदा
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक मंगलवार को संघ के सभागार में अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधि आयोग द्वारा 2017 के प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम(संशोधन) विधेयक का अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए निंदा किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अधिवक्ता शंकर ङ्क्षसह, अजीत सिंह, जनार्दन राय, रमेश चंद यादव, एजाज आलम सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन संघ के मंत्री अनीस अहमद ने किया। ब्यूरो