फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को डा. अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने अवशेष भुगतान किए जाने, 31मार्च 2017 से 31 मार्च 2018 के लिए शासन द्वारा बढ़ाए गए समयावधि को अनुमोदित किए जाने, शासन द्वारा आवंटित धन से कार्यालय और सामग्री उपलब्ध कराए जाने, प्रेरकों का मानदेय ई-पेमेंट से किए जाने सहित छह मांगों को पूरा किए जाने की मांग किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 25 मार्च तक अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।बैठक में प्रदीप, भानू प्रताप, स्वप्रिल राय, अनीता, मैना यादव, बबलू, अरविंद, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें