फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा, दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर। विकास खण्ड कोयलसा के देउरपुर बाजार में 2019 के चुनाव को लेकर बसपा कार्यकर्ता की बैठक अधिवक्ता लालसा राम की अध्यक्षता में हुई। 2019 के चुनाव की तैयारी के बाद मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और लालगंज के घोषित प्रत्याशी घूरा राम ने कहा कि अब लोक सभा चुनाव में प्रयोग की जा रही ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मशीन के बटन को दबाने से प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह स्क्रीन पर आएगा। अगर ईवीएम की बटन दबाने से गलत निशान आता है तो तब तक मशीन के ऊपर हाथ रखे जब तक आपका सही निशान नहीं आ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान की रचना करके बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गो कों वोट का अधिकार दिया है। आज समाज के लोगों ने सत्ता गलत हाथो में दे दिया है। जिसका परिणाम आपके सामने आ रहा है। मायावती ने 1995 में जब उत्तर प्रदेश के शासन की कमान संभाली थी उस समय अपराध और अपराधि दोनों पर नियंत्रण था। भाजपा सरकार में अधिकारी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। भाजपा झूठे वायदे कर सत्ता में आई है। अब इनका झूठ सबके सामने आ चुका है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कें जिलापंचायत सदस्य वीरेन्द्र पाण्डेय, जसवंत कुमार पूर्व अध्यक्ष लालगंज रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश राजभर ने किया। लालसा राम ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर कपिलदेव त्यागी तीर्थराज, पल्टन राम, सुबाष राम, अनवर हासमी, जितेंद्र कुमार, केदारनाथ यादव, बलवीर कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राधेश्याम वर्मा, मदन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें