जहानागंज। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में डा. रामाश्रय शर्मा के अध्यक्षता में शनिवार को हुए शिक्षक संघ के चुनाव में डा. प्रवेश सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव अधिकारी डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक पद के लिए एक एक नामांकन हुआ था। इस दौरान अध्यक्ष पद पर डा. प्रवेश सिंह, डा. प्रकाश चंद्र उपाध्यक्ष, डा. अजीत प्रताप सिंह महामंत्री, डा. रामानंद सिंह कोषाध्यक्ष और डा. राजेश सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया। सदन के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। संघ के संरक्षक और श्री दुर्गा जी मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक डा. फूलचंद्र सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला इकाई के महामंत्री डा. इंद्रजीत ने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। पूर्वांचल विश्व विद्यालय इकाई के संयुक्त मंत्री डा. राजीव त्रिपाठी ने नई इकाई को विश्व विद्यालय और कालेज की गरिमा के अनुकूल कार्य करने को कहा। जिला इकाई के उपाध्यक्ष डा. विरेंद्र दुबे और कोषाध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापिका डा. दुर्गावती उपाध्याय, डा. मधुबाला राय ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दिया। संचालन महामंत्री डा. अजीत प्रताप सिंह ने किया।