फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने शनिवार को विकास खंड अतरौलिया के रामपुर खास गांव में चौपाल लगा कर जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी वहीं गांव में चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान नहर विभाग के किसी भी अधिकारी के मौजूद न रहने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता और उसके नीचे के सभी अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गांव में अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर उन्होंने तहसीलदार की भी जम कर क्लास ली।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान मंडलायुक्त ने एनआरएलएम के मैनेजर को गांव में बकरी पालन जैसे योजनाओं को संचालित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभार्थी रुपया आने के बाद भी आवास या शौचालय का निर्माण नहीं करा रहा है तो उसका पैसा वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द आवास व शौचालय का निर्माण कराने का लाभार्थियों को निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाये जाने का मुख्य अभियंता विद्यत को निर्देश दिया। मुख्य अभियंता ने बताया कि अगले शनिवार को गांव में कैंप लगा कर सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन बांटा जाएगा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि इस कैंप के बाद जो भी परिवार बिना कनेक्शन के लाइट जलाते पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में चौपाल के दौरान नहर विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था, जिसें आयुक्त ने गंभीरता से लिया और अधिशासी अभियंता समेत नीचे के सभी अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने नलकूप विभाग को निर्देश दिया कि जहां कहीं भी नहर का पानी नहीं पहुंचता वहां पानी की व्यवस्था कराये। कुछ ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जे की शिकायत किया, जिस पर उन्होंने तहसीलदार अंबिका चौधरी की जम कर क्लास ली। मंडलायुक्त ने गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले जाने का निर्देश एडीए बेसिक को दिया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का भी निर्माण कराने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम बूढनपुर प्रकाश चंद्र, तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें