सपा कार्यालय पर ज्ञानेश्वर मिश्र को श्रद्घांजालि देने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव।
सपा सदर विधान सभा क्षेत्र की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें 27 जनवरी को धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनविरोधी प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र परेशान हैं। जनहित के मुद्दों पर सरकार कोई काम नहीं कर रही है। किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं। एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की आय दो गुनी करने की बात करती है तो वहीं आलू का मूल्य इतना कम निर्धारित करती है कि उन्हें अपनी फसलों को सड़क पर फेंकना पड़ रहा है। सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालयों 27 जनवरी पर धरना-प्रदर्शन होना है। इसके क्रम में सदर विधान सभा व मुबारकपुर विधानसभा का संयुक्त धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर आयोजित है। इस अवसर पर सदर विस अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, मूलचंद यादव, अबरार खान, राजेश, वेदप्रकाश, पप्पू यादव, हकीम बेग, जयहिंद सोनकर, राम सिंह, राजकुमार, फौजदार, पिंटू, मीरा, चंदा, कुमारी देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।