फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा अधिवक्ताओं का आक्रोश, जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। एसडीएम फूलपुर पर वरिष्ठ अधिवक्ता फूलचन्द यादव के साथ अभद्रता को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं का विरोध शनिवार को जारी रहा। शनिवार को भी तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर धरना दिया। विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील में अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपजिलाधिकारी और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता लगातार विफल हो रही है। अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी नारेबाजी के साथ पूरे तहसील परिसर का चक्रमण किया। एसडीएम के खिलाफ नारे लगाए। अध्यक्ष लालचन्द यादव ने कहा कि एसडीएम जब से यहां आए हैं, तभी से अधिवक्ताओं को अपमानित कर रहे हैं। रामनरायन यादव ने कहा कि एसडीएम के हस्तांतरण तक धरना चलता रहेगा। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर इंदुशेखर पाठक, हृदय शंकर मिश्रा, प्रवीर कुमार, दिनेश तिवारी, ईष्वर देव मौर्य, विमलेश कुमार, जिलेदार सिंह, नितिन सिह, भूपेंद्र सिंह, रामपलट यादव, विजय सिंह आदि थे।

एसडीएम के स्थानांतरण की मांग उठाई
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को एसोसिएशन के सभागार मेंअध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम द्वारा तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के सदस्य फूलचन्द्र यादव के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की अधिवक्ताओं ने निंदा की। महेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम के अभद्र व्यवहार से फूलपुर के अधिवक्ता मर्माहत और आंदोलित हैं। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से उप जिलाधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग उठाई। साथ ही शनिवार को संपूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। कहा कि जब तक तहसील बार फूलपुर का प्रस्ताव रहेगा तब तक एसडीएम फूलपुर के न्यायालय का बहिष्कार चलता रहेगा। इस मौके पर जनार्दन यादव, चन्द्रशेखर सिंह, रामशब्द यादव, शरद राय, बृजेश कुमार यादव, सत्यविजय राय, संदीप प्रकाश सिंह, अभिमन्यु चौहान, लाला निषाद मौजूद रहे। संचालन संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें