फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों की राय से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुलामी का पूरा में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि शहरवासियों की राय से शहर में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद रामलाल की अध्यक्षता में समारोह की शुरुआत हुई। गंगाजली देवी और माया देवी ने अंगवस्त्र देकर और रामलाल, डा. परिजात बरनवाल, लालचन्द्र ने शीला श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विजय कुमार यादव ने कहा कि नगर में जो भी विकास कार्य हुए वो पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव और शीला श्रीवास्तव के कार्यकाल में ही हुए हैं। डा. परिजात बर्नवाल ने कहा कि बीते पांच वर्ष में नगरवासी खुद को ठगा महसूस करते थे। माया देवी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नगर की व्यवस्था में सुधार दिख रहा है। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उद्देश्य है। अरविन्द चित्रांश, विजय कुमार, शैलेन्द्र गौतम, संतोष गौतम, किशनचन्द्र, धीरज कुमार, विवेक श्रीवास्तव, अनीता गौतम, खुशी श्रीवास्तव, आशा भाष्कर, मायादेवी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें