फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यो में तेजी न लाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को ब्लाक सभागार में बैठक हुई। जिसमें खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद राम ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम विकास व पंचायत अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि काम में तेजी नहीं आती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।खंड विकास अधिकारी ने बैठक में सभी ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ ही तकनीकी सहायकों व रोजगार सेवकों को निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो को तेजी से कराएं। जिन भी गांव में प्रगति शून्य है वहां तत्काल कार्य शुरू कराए। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जहां कहीं भी हैंडपंप रिबोर होना है वहां तत्काल काम कराया जाए। इसके साथ ही मनरेगा के तहत ही गांव के खेल मैदानों को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण वशिष्ठ नरायन राय ने शासन के महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार सरोज, मानस राय, प्रवेश कुमार, मोतीलाल, रामपलट, विकास, रमेश कुमार श्रीवास्तव, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें