फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ मिशन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान हरबंशपुर में चल रहे मिशन महोत्सव का समापन बुधवार को एसडीएम सदर और एसपी सिटी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं कबूतर छोड़कर किया गया। इस दौरान संस्थान की छात्रओं ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम और जादूगर राठी सिंह के आश्चर्यजक जादू की प्रस्तुति के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय रहा है। संस्था के निदेश डा.अशोक सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र, संचालन डा. विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर बीना सिंह, विनोद राय, धु्रव सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, संदीप सिंह सोनू, डा. अजीत पांडेय, जोमी वर्गीस, विमीश मैथू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें