फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक और अधिकार का आज भी हो रहा हनन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद दिवस का आयोजन रविवार को बलरामपुर स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सभी ने समझा था कि आजादी के बाद हमारे अधिकार और हक स्वयं मिल जाएगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी हमारे अधिकारी और हक का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि मानवधिकारों की उपेक्षा और घृणा के कारण ऐसे कार्य हुए है जिससे मनुष्य की अंतरआत्मा भी उत्पीड़ित हुई है। जिला महासचिव राजू यादव ने कहा कि रंग-भेद, ऊंच-नीच, जातिवाद को मिटाते हुए मानवता की सेवा में तत्पर रहना ही मानव धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। संचालन दुर्ग विजय यादव ने किया। इस मौके पर जितेंद्र, सोनू शर्मा, रविशंकर यादव, सुबाष यादव, अल्ताफ आजमी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें