फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों ने की पथराव की घटना से जोडने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने फौजिया की कब्र खुदाई के बाद पुलिस जीप पर हुए पथराव की घटना से मौलाना आमिर रशादी के परिवार को जोड़े जाने की घटना की निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन पर पथराव करना अत्यंत घिनौना कृत्य है। इसे पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर कौंसिल के नेताओं को जोड़ना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर उलमा कौंसिल के कार्यकर्ता या मौलाना आमिर रशादी का परिवार विरोध करता तो वह क्यों लाश को कब्र से निकाले जाने और पोस्टमार्टम कराए जाने के पक्ष में बात करता। सवाल यह भी खड़ा होता है कि सभी काम सकुशल संपन्न हो जाने के बाद पुलिस की गाड़ी पर क्यों पथराव करेंगे। राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के युवा प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा ने कहा कि मदरसे के पास सीसी कैमरा लगा हुआ है। उसमें सारी घटना रिकार्ड है। पुलिस को चाहिए कि वह पहले सीसी कैमरे के फुटेज को देखे फिर कोई कदम उठाए। नेताद्वय ने घटना को लेकर एक पक्षीय कार्यवाई न करे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें