फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन डायट प्राचार्य ने की केंद्र न बनाने की संतुति, फिर भी बना दिया गया परीक्ष केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल पीजी कालेज रानी की सराय में नकल के लिए धन उगाही करने और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद तत्कालीन डायट प्राचार्य देवी सहाय तिवारी की ओर से कालेज को परीक्षा केंद्र न बनाने की संस्तुति परीक्षा नियामक प्रधिकारी से की गई थी। इसके बाद भी कालेज को परीक्षा के लिए केंद्र बना दिया गया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी को मिलने को बाद उन्हें डायट प्रिंसिपल को फटकार लगाते हुए केंद्र को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेंवटा निवासी अभयानंद पांडेय श्री हरिशंकरजी पीजी कालेज का बीटीसी प्रशिक्षण 2014 का छात्र हैं। तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा सेंटर अप्रैल माह में पूर्वांचल पीजी कालेज रानी की सराय में गया था। अभयानंद ने दो मई 2017 को रानी की सराय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि परीक्षा के दौरान 27 अप्रैल को कालेज के सोनू मिश्रा पुत्र मातबर मिश्रा, सजंय, गगन आदि ने उनसे नकल का नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। न देने पर उसके साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने तीन मई रुदरी गांव में छापेमारी कर नौ अध्यापकों को कालेज से बाहर छात्रों को कापियां लिखते हुए गिरफ्तार किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी सरतिा सिंह ने बताया थी कि आरोपी शिक्षक पूर्वांचल पीजी कालेज के बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों के पेपर और कापियां लिखकर गांव स्थित एक इंटर कालेज प्रबंधक के घर पर बैठकर कापियां लिख रहे थे। इन्होंने कबूल किया था कि कालेज में जो छात्र पांच हजार या उससे अधिक रुपया देता है, उसकी कापियां अलग से लिखीं जाती हैं। तीन हजार देने वालों को कालेज में ही अलग से नकल कराई जाती है।
उक्त मामला उस समय काफी उछला था। इसकी शिकायत डायट प्राचार्य, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और मुख्यमंत्री से भी कई गई थी। मामले की जांच तत्कालीन डायट प्राचार्य देवी सहाय तिवारी से कारई गई। जांच के बाद उन्होंने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से पूर्वांचल पीजी कालेज को भविष्य में परीक्षा केंद्र न बनाने की संतुति कर दी गई थी। लेकिन इस रिपोर्ट को ताख पर रख कर विभागीय खेल से फिर से परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। सोमवार को सेंवटा निवासी अभयानंद पांडेय ने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने जायाट प्राचार्य परमहंस यादव को फोन पर फटकार लगाई और इस परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

0000000000
मामले की शिकायत मिली थी। पूर्व डायट प्रिंसिपल की ओर से इस कालेज को केंद्र न बनाने की भी संतुति की गई थी। इसके बाद भी इसे केंद्र बना दिया गया है। इस संबंध में डायट प्रिंसिपल से बात की गई है। मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चंद्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें