निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। शनिवार को एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला ने पुलिस के साथ मिलकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लगे पोस्टरों को हटवाया और प्रत्याशियों को दोबारा ऐसा करने पर मुकदर्म दर्ज कराने की चेतावनी दी।
इस दौरान एसडीएम ने निजामाबाद कस्बे के नई सड़क, ठाकुरद्वारा चौक,चौक, ग्रामीण बैंक चौक, सब्जी मंडी चौक, फरहाबाद मोहल्ला, कस्बा हुसैनाबाद, भारतीय स्टेट बैंक रोड, थाना मोड़, सोसायटी रोड, गल्ला मंडी रोड आदि जगहों पर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए पोस्टर, बैनर, पंफलेट आदि का हटवाया। प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष निजामाबाद सुरेंद्र कुमार यादव के साथ पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे। एसडीएम ने अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों कड़ी हिदायत दी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजपति अभीचल ने कहा कि कल तक सभी पोस्टर-बैनर उतर जाने चाहिए नहीं उतर जाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। कस्बे में जहां चुनाव अपने चरम पर चल रहा है वहीं एसडीएम द्वारा प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया है।